सिनेमा मेकअप स्‍कूल, पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट स्‍कूल
  स्‍पेशल मेकअप इफेक्‍ट्स, हॉलीवुड मेकअप स्‍कूल
  मेकअप प्रशिक्षण
होम | छात्र दीर्घा | नौकरी संबंधी सहायता | छात्रों के लिए ऋण | छात्र वीजा | पंजीकरण | केटेलॉग | पता | कार्यक्रम/ट्यूशन | आवास | सीएमएस समाचार | लाइव टूर | आपकी ट्यूब | मेरा पृष्‍ठ

सिनेमा मेकअप स्‍कूल केलीफोर्निया के लॉस एंजलिस में स्थित एक इंटरनेशनल मेकअप स्‍कूल है जो अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रसिद्ध फिल्‍मों, टेलीविजन प्रोग्राम, व्‍यापारिक तथा संगीतमयी वीडियो के लिए जानी पहचानी जगह के बीचों बीच स्थित है। हम 15 साल से लगातार इस व्यवसाय में बने हुए हैं और दुनिया के प्रसिद्ध मेकअप ट्रेनिंग स्‍कूलों में से एक स्‍कूल के नाम से विख्‍यात हैं जो पेशेवर मेकअप आर्टिस्‍ट कक्षाओं का आयोजन करता है जिसमें स्‍पेशल इफेक्‍ट्स, तथा मेकअप ट्रेनिंग की कक्षाएं भी शामिल की जाती हैं। हम एम-आई छात्र वीजा के लिए आई-20 फार्म जारी करते हैं। हमें अपनी ट्रेनिंग की कलात्‍मक दृश्‍य प्रकृति के कारण टोएफल भाषा के अंकों की जरूरत नहीं पड़ती है।

सीएमएस अभिभाषण की तुलना में अधिक व्‍यावहारिक प्रशिक्षण को महत्त्व देती है ताकि आप अपने कार्य का दैनिक अभ्‍यास कर सकें। हम अपने फोटो स्‍टूडियों में डिजीटल तस्‍वीरें खींचते हैं और इनके अतिरिक्‍त प्रिंट सहित पेशेवर फोटो शूट भी लेते हैं।

स्‍कूल में ट्रेनिंग लेते समय हॉलीवुड और लॉस एंजलिस में काम करने के बहुत से अवसर भी मिलते हैं ताकि जब आप ग्रेजुएट बनें तब घर वापस जाते समय आपके जीवनवृत्त में महत्त्वपूर्ण फिल्‍मी अनुभव हो।

हमारे अनुदेशक कार्यरत मेकअप आर्टिस्‍ट होते हैं जिन्‍होंने हॉलीवुड की वर्तमान ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों में कार्य किया होता है जैसे बेटमेन बिगिन्‍स, इंडियाना जोंस 4, जेम्स केमरॉन की एवेटर तथा वोल्‍वेराइन। इसके साथ-साथ जे. जे. अब्राहम की स्‍टार ट्रेक, इंटरनेशनल ग्‍लेमर मैगज़ीन जैसे वोग, टीन वोग तथा कोस्‍मोपॉलिटन और इन सबके बीच में अन्‍य बहुत कुछ। हमारे शिक्षा निदेशक अकादमी ऑफ मोशन पि क्‍चर एंड साइंस के बोर्ड के सदस्‍य हैं और मेकअप ब्रांच के पहले गवर्नर हैं। उन्‍होंने एल्‍फ्रेड हिचकॉक, माइकल फीफर तथा जार्ज क्‍लूनी के साथ कार्य किया है। इन महत्त्वपूर्ण पेशेवरों से संबंध तथा नेटवर्किंग और असली जिंदगी का ज्ञान आपको कार्यशील मेकअप आर्टिस्‍ट के रूप में लाभ प्रदान करने में मदद कर सकता है।

अनुदेश हेतु हम सबसे अच्‍छी तकनीक व प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं। हमारे उच्‍च फैशन फोटोग्राफिक मेकअप सेक्शन से अग्रणी तकनीक की जानकारी लेकर आप आधुनिक सौंदर्य और आवधिक मेकअप कौशल सीखकर स्‍वयं को तरोताज़ा रख सकते हैं। इसके साथ-साथ अति आधुनिक तकनीक, गहराई तक कार्य करने वाली एयरब्रुशिंग और कलात्‍मक कौशल का उपयोग कर सकते हैं। यही नहीं आप फिल्‍म व फैशन के लिए भी बालों को संवारने वाली तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। हमारी करेक्‍टर कक्षा से आप चोट, टैटू, बुढापा, जख्‍म और चेहरे के बालों से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्‍त करते हैं। स्‍पेशल इफेक्‍ट्स और कृत्रिम अंगों वाली प्रयोगशाला में आप सिलीकॉन उपकरण, दांत, ब्‍लड ट्यूबिंग तथा ब्‍लड केनन कार्य, रूप परिवर्तन कौशल, हेयर व ब्‍लेडर इफेक्‍ट्स, जिलेटिन व बहु-खंडीय फोम लेटेक्‍स एफएक्‍स क्रिएशन तथा लगाने की विधि से संबंधित कौशल की जानकारी दी जाती है।

अंतत: हमारा स्‍कूल ही केवल ऐसा स्‍कूल है जो डिजीटल मेकअप डिजाइन के साथ-साथ आपकी अपनी आधुनिक कम्‍प्‍यूटर लैब के उपयोग द्वारा फोटोशॉप विधि के प्रयोग से मेकअप डिजाईन तैयार करने की ट्रेनिंग भी प्रदान कराता है। इसके अतिरिक्‍त आपकी तस्‍वीरों तथा पोर्टफोलियों को टच अप देने की विधि भी सिखाता है।

हमारे मेकअप आर्टिस्‍ट ट्रेनिंग स्‍कूल के बारे में अधिक जानकारी के लिए हम आपको हमारी वेबसाइट पर लॉग ऑन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। वेबसाइट देखते समय आपको समस्‍त सूचना केवल अंग्रेजी में ही उपलब्‍ध होगी। इसके अतिरिक्‍त समस्‍त पत्राचार भी अंग्रेजी में ही किया जाना चाहिए।

प्रवेश करने के लिए यहां क्लिक करें!




3780 Wilshire Blvd., 3rd floor, Los Angeles, CA 90010 USA
Cinema Makeup School., All Rights Reserved